कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अंबेडकर नगर जिले के जहांँगीरगंज थाने में बदलाव की बेला पर सोमवार को एक गरिमामयी विदाई एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया!पुलिसकर्मियों,स्थानीय नागरिकों और मीडियाकर्मियों ने निवर्तमान एसएचओ संतोष कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी और नवागत थानेदार रितेश पांडेय का गर्मजोशी से माल्यार्पण करने के साथ मिठाई खिलाकर स्वागत किया!इस दौरान वक्ताओं ने स्थानांतरित थानेदार संतोष कुमार सिंह के कार्यकाल की सराहना की और नवागंतुक थानाध्यक्ष रितेश पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहने की उम्मीद जतायी।
