कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।लखनऊ स्थित वीवीआईपी साकेत गेस्ट हाउस शनिवार को भाजपा नेताओं की उपस्थिति से गुलजार रहा। मौका था जनपद अम्बेडकरनगर के नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल से मुलाकात का, जहाँ जलालपुर नगर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें भव्य अंदाज में बधाई दी। वरिष्ठ नेता संजीव मिश्र, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मीडिया प्रभारी विकास निषाद तथा नगर उपाध्यक्ष गिरीश जायसवाल ने जिलाध्यक्ष के उज्ज्वल, ऊर्जावान एवं सफल कार्यकाल मंगलकामना की,
इस मुलाकात के दौरान आपसी सौहार्द और संगठनात्मक मजबूती का माहौल देखने को मिला ।
