कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अकबरपुर पुरानी तहसील के निकट दोपहर से अचेत अवस्था में पड़े एक लावारिस व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रंगकेश के रूप में हुई है। नूर आलम ने समाजसेवी बरकत अली को फोन पर सूचना दी कि पुरानी तहसील के पास एक व्यक्ति दोपहर से ही अचेत हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही समाजसेवी बरकत अली मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। इस दौरान उप निरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल कुणाल यादव, कांस्टेबल राहुल मधेशिया और कांस्टेबल धनंजय यादव भी मौके पर पहुंचे और सहयोग किया लावारिस व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही थी, तभी मौके पर पहुंचे एक युवक ने उसे अपना भाई रंगकेश बताया। युवक की पहचान रंगकेश निवासी संजलपुर सिकंदरपुर के रूप में हुई। हरिकेश तुरंत अपने भाई को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने रंगकेश को मृत घोषित कर दिया।
