देवल संवाददाता, दिनांक 14.06.2026 को करतालपुर तिराहे पर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग किए जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 320/2026 धारा 109(1), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त मंजीत सिंह पुत्र स्व0 अनिल सिंह निवासी करतालपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया। दिनांक 17.06.2026 को उ0नि0 रामकिशोर शर्मा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त मंजीत सिंह पुत्र स्व0 अनिल सिंह निवासी करतालपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 20 वर्ष को डीहबाबा के पास से समय 03:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद .32 बोर पिस्टल, एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस बरामद किया गया।
