किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी
देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। एक ओर सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर सोनभद्र के प्रसिद्ध मां अमिलाधाम और मछेन्द्रनाथ मंदिर जैसे आस्था के प्रमुख केंद्र आज भी बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। इस मुद्दे को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मिर्जापुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचा और मुख्य अभियंता एल.बी. सिंह को ज्ञापन सौंपकर दोनों मंदिर परिसरों में तत्काल बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मोर्चा संयोजक एवं सह संयोजक आकाश चौहान ने किया। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि देश को आजाद हुए लगभग आठ दशक बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों तक बिजली नहीं पहुंच पाना शासन-प्रशासन और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इन स्थलों पर आज भी अंधेरा पसरा रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में कहा गया कि दोनों मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। विशेष अवसरों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां भारी भीड़ जुटती है, लेकिन बिजली व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
.jpeg)