कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।टांडा ब्लॉक के यादवपुर गांव में स्थित श्री विघ्नहरण हनुमान मंदिर के परिसर में भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नवयुवक, ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि आपका का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आपके त्याग और समर्पण से युवाओं को समाजसेवा व राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात भरत तिवारी की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित सभी लोगों ने स्व भरत तिवारी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किए।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय ,वंदे मातरम् व वीर भरत तिवारी अमर रहें के नारों से किया गया। प्रमुखता से श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ,पूज्य जितेंद्र जी महाराज,रूपचंद पांडेय,अंकित पांडेय,जगदंबा प्रसाद पांडेय,राजकुमार पांडेय ,प्रदीपशुक्ल,आलोक पांडेय,सतीश पांडेय,सत्यम पांडेय,विशाल पांडेय,विकाश पांडेय,बृजभूषण पांडेय,दिव्यांश पांडेय,रितेश पांडेय,अमन तिवारी,शिवम पांडेय,सूरज पांडेय,नवीन पांडेय,उज्ज्वल पांडेय,राजेश शुक्ल,अमन तिवारी,भाष्कर तिवारी,नीरज पांडेय,अमन पांडेय,अंशुमान पाठक,राहुल पांडेय,अमन पांडेय,विपिन पांडेय अभय पांडेय,सचिन पांडेय अन्य कई लोग मौजूद रहें।
*भरत भूषण तिवारी की मृत्यु मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एनकाउंटर को लेकर लोगों में आक्रोश*
यादवपुर गांव ही नहीं बल्कि पूरे देश भरत भूषण तिवारी की मृत्यु को लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों एवं परिजनों का आरोप है कि यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है और इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए जो की विहार सरकार द्वारा कराई जा रही है।
यादवपुर ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कराई जाए जांच में जिस भी अधिकारी या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि सत्य सामने आना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वहाँ मौजूद लोगों ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए मामले की पारदर्शी जांच आवश्यक है ताकि यह स्पष्ट हों सके की रक्षक ही भक्षक कैसे बन बैठा। सभा में उपस्थित लोगों ने विहार के शासन और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने व *भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग की।*
यादवपुर गांव के युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होंगे।
