देवल संवाददाता, मऊ। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा विकास खण्ड घोसी की ग्राम पंचायत धरौली में महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता करने के उपरांत जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जन चौपाल के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड घोसी के पिउवा ताल में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की तथा कार्यदायी संस्था को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत धरौली में निर्माणाधीन नवीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय राजकीय विद्यालय का तकनीकी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति एवं परियोजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर उनके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षा संबंधी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। जन चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी ने जन चौपाल आयोजित कर सुनीं जनसमस्याएं,निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया निरीक्षण
जून 21, 2026
0
Tags
