कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।लखनऊ के पुरनिया (सेक्टर-डी) स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कई छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा बेहद हृदयविदारक है और पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाला है। जलालपुर नगर कार्यक्रम संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि इस दुखद त्रासदी पर भाजपा उत्तर प्रदेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना के मद्देनज़र 23 जून 2026 को बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी दलगत कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ी है। ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
