देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) लालगंज तहसील के शिक्षा क्षेत्र लालगंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटा बुजुर्ग में 12 वाँ विश्व योग दिवस मनाया गया। विद्यालय में सुबह बच्चों को अध्यापको द्वारा योग के विभिन्न आसन कराए गए सहायक अध्यापक इन्द्रसेन सिंह ने छात्रों, अभिभावकों व ग्रामवासियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी व सूर्य-नमस्कार सहित अनेक योग करने के लाभ व महत्ता तथा विश्व स्तर पर योग की स्वीकार्यता के बारे में अवगत करवाया विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि बचपन से ही योग विद्या में निपुण होने से बच्चों का भविष्य में निरंतर योग करने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से एवं अभिभावकों से भी योग करने की अपील की क्योंकि योग करने से बीमारियों से बचा जा सकता है और उत्तम स्वास्थ्य रहने की सुव्यवस्था योग के द्वारा ही संभव है। इस अवसर प्रधानाध्यापक जावेद अख्तर, अभिभावक मोहम्मद राशिद, संगीता यादव, पवन कुमार, बालवीर, साजन कुमार आदि उपस्थित रहे।