बिलरियागंज, आजमगढ़। वादी द्वारा थाना बिलरियागंज पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री को रोहित राजभर पुत्र नरेश राजभर निवासी ग्राम बरोही फत्तेपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। दिनांक 05.06.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त रोहित राजभर पुत्र नरेश राजभर निवासी ग्राम बरोही फत्तेपुर, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को उसके घर के पास से समय करीब 07:02 बजे गिरफ्तार किया गया।
