कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विकास खंड जलालपुर में तीन दिवसीय ‘संवाद जनकल्याण शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन मुख्य अतिथि जिलामंत्री चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है और गरीब कल्याण की योजनाओं ने आम जन के जीवन को बदल कर रख दिया है। शिविर की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ दिनेशराम ने कहा, "सरकार की मंशा है कि विकास की धारा का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।" इस अवसर पर महिलाओं ने अधिकारियों से संवाद करते हुए सखी समूह, प्राकृतिक खेती और विभिन्न छोटे उद्योगों से जुड़ने के बाद अपनी आर्थिक स्थिति और दैनिक जीवन में आए बदलाव के बारे में जानकारी साझा की। अंजू और पूजा को सामूहिक विवाह का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर का संचालन एडीओ आईएसबी अरुण कुमार चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पी.के. बादल, समाज कल्याण अधिकारी जयकरन यादव, वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय, एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, सुपरवाइजर दिव्या अग्रहरि, डिप्टी सीएमओ पशु विभाग डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, लालचंद सहित विभिन्न समूहों और आंगनबाड़ी की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। विकाश निषाद ने बताया कि महिलाओं ने जिस उत्साह से यहाँ अपने अनुभव साझा किए, वह बताता है कि सखी समूह, प्राकृतिक खेती और छोटे उद्योगों ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
