आमिर, देवल ब्यूरो ,मछलीशहर (जौनपुर) क्षेत्र में लगातार हो रही रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और गैस एजेंसी पर प्रतिदिन लगने वाली उपभोक्ताओं की लम्बी कतारों से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव इरशाद खान ने कहा कि शंकर गैस एजेंसी मछलीशहर पर दलालों और बिचौलियों का कब्जा हो गया है, उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर न मिल पाने के कारण बहुत से लोगों के घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। इरशाद खान ने आगे कहा कि एक तरफ पूरा देश सरकार की लूटनीति और महंगाई की मार झेल रहा है तो वसी दुसरी तरफ गैस एजेंसी मछलीशहर पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमतों में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी मछलीशहर के अध्यक्ष मुहम्मद सैफ ने कहा कि इस गैस एजेंसी पर प्रतिदिन उपभोक्ताओं की लम्बी लाइनें लगती है, लोग अपना काम धंधा, रोजी रोजगार छोड़कर रसोई गैस लेने के लिए लाइन में खडा होना पड़ता है, गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं को मायूस होकर घर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ सलमानी ने कहा कि एजेंसी संचालक एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं से गलत तरीके से व्यवहार करते हैं, दलालों के माध्यम से गैस सिलेंडर की कालाबाजारी चरम पर है। इस मौके पर जिला महासचिव व प्रभारी मछलीशहर अरुण शुक्ला, मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ राकेश मिश्रा, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सिंह, जिला सचिव जब्बार अली सलमानी, लहरीनेता, रईस खान, मेराज अली, किरन, शीला, सन्तोषी सिंह, संजय कुमार सोनी आदि मौजूद रहे!
