देवल संवाददाता, मऊ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) के अंतर्गत दिनांक 17 जून से 26 जून 2026 तक जनपद में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सैनिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग,मऊ में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया,जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में डा० पी० एन० सिंह (चेयरमैन),जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,ताकि युवाओं को नशे की बुराइयों से बचाते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज का निर्माण किया जा सके।
