अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि कल होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) से 19 मिलियन बैरल तेल गुजरा, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि तेली की कीमतें तेजी से गिर रही हैं और दुनिया अब कहीं ज्यादा सुरक्षित जगह है।
ट्रंप ने कहा कि बावजूद कि वे इसका विरोध करते रहे हैं और इसके उलट झूठे बयान देते रहे हैं और साथ ही 'फेक न्यूज' का शोर भी मनाया जा रहा है जो अमेरिकी जीत को जितना हो सके छोटा और मामूली दिखाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।
ईरान परमाणु जांच के लिए सहमत- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान भविष्य में लंबे समय तक परमाणु मामले की उच्चतम स्तर की जांच के लिए पूरी तरह सहमत हो गया है। इससे परमाणु ईमानदारी सुनिश्चित होगी। अगर वे इसके लिए सहमत नहीं होते, तो आगे कोई बातचीत नहीं होती।
इस बात और ईरान द्वारा दी गई अन्य बड़ी रियायतों के आधार पर, मैंने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने की अनुमति दे दी है और अब कोई नौसैनिक नाकेबंदी नहीं होगी। हालांकि, सभी जहाज वहीं तैनात रहेंगे ताकि जरूरत पड़ने पर नाकेबंदी फिर से शुरू की जा सके। हालांकि अभी ऐसा होने की संभावना बहुत कम है।
अमेरिका ने ईरान प्रतिबंधों पर दी ढील
अमेरिकी ट्रेजरी जो पैसा या प्रतिबंधों में ढील दे रही है, वह एक एस्क्रो खाते में जाएगा जिसे अमेरिका नियंत्रित करेगा। इस पैसे का इस्तेमाल सिर्फ अमेरिका से ही खाद्य और चिकित्सा सामग्री खरीदने के लिए किया जाएगा, जिसमें हमारे महान अमेरिकी किसानों द्वारा उगाए गए मक्का, गेहूं और सोयाबीन भी शामिल होंगे।
ईरान को इन चीजों की बहुत ज्याद जरूरत है। यह एक मानवीय संकट है, और मुझे लगता है कि बहुत देर होने से पहले, अभी मदद करना जरूरी है। बातचीत अच्छी चल रही है।
