कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।21 जून को मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर शिव बाबा प्रांगण में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर विकास चंद्र तिवारी एवं नीलम पांडे ने योगाभ्यास का शुभारंभ करवाया।प्रशिक्षक विकास चंद्र तिवारी ने बताया कि योग थायरॉइड, मोटापा, शुगर, कमर दर्द, घुटने के दर्द सहित अनेक रोगों में अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।योग प्रशिक्षक नीलम पांडे ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे तनाव मुक्ति, एकाग्रता वृद्धि और समग्र स्वास्थ्य संवर्धन होता है।आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (वृद्धावस्था के लिए योग) निर्धारित की है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि योग का पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक भोलेंद्र विक्रम शाही, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. रणजीत कुमार, शिव बाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी कृष्ण गोपाल , शुभ्रांशु सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को योग दिवस के लिए प्रेरित किया जा रहा है और बड़े स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरूशिव बाबा प्रांगण में योग प्रशिक्षण का शुभारंभ, 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर जोर
जून 17, 2026
0
Tags
