देवल संवाददाता, सोशल मीडिया पर थाना क्षेत्र जहानागंज के बाजार क्षेत्र में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसका संज्ञान लेते हुए थाना जहानागंज पुलिस द्वारा तत्काल जांच की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की गई। उनके कृत्य से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा आमजन में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न होने की संभावना पाई गई।
पुलिस कार्रवाई– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज श्री अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना जहानागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
दिनांक 19.06.2026 को वायरल वीडियो से संबंधित व्यक्तियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए चालान कर माननीय उप जिलाधिकारी (सदर) न्यायालय भेजा गया।
