दिनांक 20-8-2025 को वादी मुकदमा राम सिंगार यादव s/o शंकर यादव सा0 तुर्क पड़री पो0 पतिलागोसपुर थाना- बिलरियागंज तहसील सगड़ी जि0 आजमगढ़ की मोटर साइकिल जिला चिकित्सालय से चोरी होने के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 408/25 धारा 303(2) बीएनएस दि. 25.8.25 को दर्ज किया गया। दिनांक 17-08-2025 को भैरव बाबा मंदिर महराजगंज से 01 मोटर साइकिल चोरी हुई थी जिसके सम्बन्ध में थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ मे मु.अ.सं.- 242/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया । भैरव बाबा स्थान महराजगंज से 01 मोटर साइकिल चोरी किया गया था जिसमें e-FIR संख्या 20250000619512 दर्ज कराया गया था। दिनांक 27.08.2025 को वादी मुकदमा आशीष पुत्र छोटेलाल ग्राम गौरी नरायनपुर थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ़ की बाइक भैरोनाथ मन्दिर महराजगंज नदी घाट से चोरी हो गया जिसके सम्बन्ध में थाना महराजगंज पर मु.अ.सं.- 243/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।
दिनांक 31.08.2025 को आवेदक सर्वेश पुत्र रामजस निवासी आशापार थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकर नगर की स्प्लैण्डर प्लस मोटरसाइकिल बाबा भैरवबाबा के स्थान से चोरी होने के सम्बन्ध में थाना महाराजगंज पर मु0अ0सं0- 424/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
दिनांक 01.09.2025 को आवेदक आशीष पुत्र छोटेलाल निवासी गौरी नारायणपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ के स्प्लैण्डर प्लस मोटरसाइकिल UP50BN4665 के बाबा भैरवबाबा के स्थान से चोरी होने के सम्बन्ध में थाना महाराजगंज पर मु0अ0सं0- 244/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया है।
*उपरोक्त मुकदमों की विवेचना के दौरान अभियुक्तों 1- राजन राजभर पुत्र रामफेरू राजभर साकिन गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष 2- राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर साकिन गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष का नाम प्रकाश में आया । उपरोक्त गैंग व उसके सदस्यों के कृत्यों से आम जनमानस में काफी भय व आंतक व्याप्त था । जिसके लिए उपरोक्त गैंग के आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियन्त्रण स्थापित करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा गैंग चार्ट तैयार कर श्रीमान जिलाधिकारी महोदय आजमगढ महोदय को रिपोर्ट प्रेषित किया गया ।
*जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय दिनांक 28.05.26 को अभियुक्तों 1- राजन राजभर पुत्र रामफेरू राजभर साकिन गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष 2- राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर साकिन गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष विरूद्ध गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया ।*
दिनांक 01.06.26 को वादी मुकदमा प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय की तहरीर पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 261/26 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 बनाम 1. राजन राजभर पुत्र रामफेरू राजभर निवासी गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 2. सचिन राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर निवासी गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 01.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1- राजन राजभर पुत्र रामफेरू राजभर निवासी गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 2- सचिन राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर निवासी गढ़ कौशिक थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को प्राइवेट बस स्टैंड से समय करीब 11.16 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
