कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।शहर के कोतवाली क्षेत्र में स्थित कम्पोजिट शराब की दुकान पर गुंडों द्वारा संचालक के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और नकदी लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।शिकायतकर्ता पवन सिंह पुत्र अशोक कुमार, निवासी जहांगीरगंज,थाना अकबरपुर पहितीपुर रोड, शहजादपुर के अनुसार, घटना शराब दुकान पर हुई। आरोपी मंटू जयसवाल (पिता का नाम अज्ञात), निवासी शहजादपुर और उसके साथी जग्गू कसाई (मोबाइल नंबर 8756089527) और 4-5 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान पर चढ़कर छीना-झपटी और गुंडागर्दी शुरू कर दी।जब पवन सिंह ने उन्हें रोका तो आरोपीयों ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने पीड़ित को पीटा, उनके कपड़े फाड़ डाले और जेब से लगभग 700 से 800 रुपये नकद छीन लिए। आरोपीयों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हुई है।पीड़ित ने अपने कर्मचारियों को गवाह बताया है, जिनमें रामकुमार, प्रभ कुमार सिंह, गोलू यादव, रमेश वर्मा आदि शामिल हैं।शिकायत में पवन सिंह ने कोतवाली थाना प्रभारी से तत्काल मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की अपील की है।
