कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कथित अनियमितताओं को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अम्बेडकरनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल (VOKO-9192) के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (चिकित्सा अनुभाग-2) द्वारा 8 मई 2026 को जारी इस आदेश में डॉ. शैवाल पर चिकित्सकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया में अनियमितताएं बरतने, शासनादेशों की अवहेलना, व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए फाइलों को लंबित रखने और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।आदेश में कहा गया है कि डॉ. शैवाल 3000 सरकारी कर्मचारी आचरण-नियमावली, 1956 तथा 3000 सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं।
शासन ने इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए अयोध्या मंडल, अयोध्या के अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच अधिकारी को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।इस आदेश की प्रतियां स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला अधिकारी अम्बेडकरनगर और संबंधित चिकित्साधिकारी को भी भेजी गई हैं।
