कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट स्थित सरयू नदी के किनारे सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर राजेसुल्तानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।वहीं थाना अध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
