देवल संवाददाता, मऊ। वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी,कार्यालय बुनकर कालोनी मऊ पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि, "लोकमाता अहिल्याबाई होलकर केवल एक कुशल शासक ही नहीं थीं,बल्कि न्याय,धर्म और जनसेवा की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण,कृषि,व्यापार और मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए जो कार्य किए,वे आज भी प्रेरणादायक हैं। उनका संपूर्ण जीवन किसानों,महिलाओं और वंचितों के उत्थान को समर्पित रहा।"
यादव ने आगे कहा कि आज जब मऊ में किसान अपनी घोसी चीनी मिल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है,तब अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा राजधर्म प्रजा की सेवा में है। कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए किसानों,मजदूरों और महिलाओं के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।जिला कांग्रेस कमेटी मऊ संकल्प लेती है कि लोकमाता के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाएगी और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए संघर्षरत रहेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर,उदयप्रताप राय,मनोज गिहार,हफिजुरहमान,ब्रह्मानन्द पाण्डेय,मंशा राजभर,विवेक कुमार गोड़,सुरेश राजभर,शाहिद फारूकी, राजेश यादव,अरविंद यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
