देवल संवाददाता, बलिया।प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यादव पहले मुगलों की सेना में भर्ती होकर पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करते थे। बाद यही भूमिका अंग्रेजों की सेना में निभाते थे। अत्याचार की घटनाएं अब भी जारी हैं। बाराबंकी और मऊ की घटना से ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
वे शनिवार को रसड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काम सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और सोशल मीडिया पर लिखना रह गया।
महंगाई का शोर मचाने वालों को 15 साल पीछे जाकर हालात की तुलना करनी चाहिए। गांवों में मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ी है। लोगों की क्रय शक्ति में इजाफा हुआ है।
