कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 महाराज ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र का गौ रक्षा समिति प्रतिनिधि घोषित किया है।यह घोषणा “गौ रक्षा धर्मयुद्ध यात्रा” के दौरान की गई। शंकराचार्य जी के इस फैसले को लेकर पूरे अम्बेडकरनगर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा कृष्ण कुमार यादव को इस नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।यह नियुक्ति गौ रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शंकराचार्य ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को अकबरपुर गौ रक्षा समिति का प्रतिनिधि घोषित किया
मई 20, 2026
0
Tags
