कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है। नमो नमो मोर्चा (भारत) की प्रदेश अध्यक्ष मीना मिश्रा ने कहा कि यह जनादेश जनता के अगाध विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह सरकारें विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति देंगी।” उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी है।
