आलापुर में नवागत प्रत्याशी अमर सिंह दुशाद ने दी दस्तक
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद के 279 विधानसभा क्षेत्र आलापुर में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में नवागत प्रत्याशी अमर सिंह तूशाद के मैदान में उतरने से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है।
रविवार एवं सोमवार को आलापुर विधानसभा के विभिन्न बाजारों और गांवों में भ्रमण के दौरान अमर सिंह तूशाद का स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए उनके प्रति समर्थन जताया।
बताया जा रहा है कि अमर सिंह तूशाद मूल रूप से खलीलाबाद के निवासी हैं और एक प्रतिष्ठित उद्योगपति हैं। उनका परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है। उनकी माता ज्ञानमती तूशाद वर्ष 2010 में संतकबीर नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि उनके पिता मोतीलाल तूशाद एक प्रसिद्ध उद्योगपति के रूप में जाने जाते हैं।
अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान अमर सिंह तूशाद ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि जनता का समर्थन मिला तो वह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।
आलापुर विधानसभा में उनके आगमन से चुनावी समीकरणों में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है, जिससे अन्य प्रत्याशियों की रणनीतियों पर भी असर पड़ सकता है।
