देवल संवाददाता, मऊ। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सिकटियां के प्रांगण में गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड इण्टरमीडिएट 2026 परीक्षा में सर्वश्रेष्ट अंक पाने वाले प्रतिभाओं को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे ने बच्चों को मिठाई,माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर व प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे व उप प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चों द्वारा कई मनोहारी प्रस्तुत कर शिक्षक व अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि हम बेहद गौरवान्वित है कि हमारे बच्चों ने इस कठिन समय में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उनकी अथक मेहनत शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समर्थन का परिणाम है। हमेशा हमारा उद्देश्य रहा है कि हर छात्र अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचे। उनका यह प्रयास और सफलता हमें प्रेरित करती है। सभी छात्रों उनके माता-पिता और सभी शिक्षकों इस शानदार उपलब्धि के लिए साह्रदय हार्दिक बधाई देते है। विद्यालय प्रशासन प्रत्येक छात्र के बेहतर भविष्य निर्धारण के लिए सदैव तत्पर है। हम सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि सभी छात्र जीवन में और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में सर्वश्रेष्ट अंक पाने वाले छात्र श्रेया यादव,लक्ष्य सिंह,आकर्ष त्रिपाठी,दीपक यादव, आकांक्षा दीप,प्रियंका कुमारी, दीपक जायसवाल,सम्भवी यादव,सौम्या सत्यार्थी को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र व मेडल एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के प्रति रूझान को लेकर छात्रों से अपील किया कि छात्र अपनी प्रतिभा को इसी तरह दिखावें तो उन्हे भी सम्मानित करने के लिए संस्था आगे रहेगा। इस अवसर पर संदीप कुमार दुबे,रवि प्रताप शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
