कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।अकबरपुर तहसील प्रशासन ने तहसील में आने वाले आगंतुकों की प्यास बुझाने के लिए तहसील परिसर में शीतल पेय जल की व्यवस्था की है।ग्रामीण एवं दूर दराज के क्षेत्रों से तहसील में सरकारी कार्य के लिए हजारों लोगों का आवागमन सुबह से लेकर शाम तक बना रहता है पानी पीने के लिए फरियादियों को इधर से उधर न भटकना पड़े और मई माह में बढ़ी हुई गर्मी के दृष्टिगत तहसील प्रशासन ने फरियादियों की प्यास बुझाने के लिए फिल्टर युक्त शीतल पेय जल को बड़े-बड़े गैलनो में रखवा दिया है। लोगों का कहना है की तहसील प्रशासन का बढ़ी हुई गर्मी में एक सराहनीय कदम है।
तहसील प्रशासन ने आगंतुकों की प्यास बुझाने के लिए परिसर में रखवाया फिल्टर युक्त पानी
मई 13, 2026
0
Tags
