कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अचानक हाई टेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गई। मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला को सुरक्षित नीचे उतारना सबसे बड़ी चुनौती बन गया था।इसी बीच अहिरौली so अभिषेक त्रिपाठी त्रिपाठी जी ने अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला। उन्होंने काफी देर तक महिला को समझाया-बुझाया और धैर्य के साथ बातचीत कर उसे शांत कराया। अपनी मेहनत और बहादुरी के चलते आखिरकार महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने अभिषेक त्रिपाठी जी की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सूझबूझ और हिम्मत से काम न लिया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।स्थानीय नागरिकों ने त्रिपाठी जी के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं, जो संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की मदद के लिए आगे आते हैं।“बहादुर वही होता है,जो डर के आगे इंसानियत निभाता है।”
