देवल संवाददाता, बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आगमन पर टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान एडी बेसिक कौस्तुभ सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों व कर्मचारियों ने फूल-मालाओं से मंत्री का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंत्री संदीप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया।
इस मौके पर कई अधिकारी, शिक्षक व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वागत समारोह को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मंशा राम सिब्बू सिंह अभिनाश पाठक संजय सिंह शैलेश सिंह जगदम्बा प्रसाद सिंह देवेन्द्र कुमार सिंह आनंद अजय तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।