आमिर, देवल ब्यूरो ,जलालपुर जौनपुर क्षेत्र के कुटीर इण्टर कॉलेज चक्के में सोमवार को मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हेमंत यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी जलालपुर ने छात्रों को बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है, अच्छी शिक्षा ग्रहण करना है तो अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। प्रबंधक डॉ अजयेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि संस्था का प्रमुख कर्तव्य छात्रों का नैतिक एवं चारित्रिक विकास करना है। छात्र एवं छात्राएं संस्था का आधारशिला स्तंभ होते है। अध्यक्षता कर रहे मुरली पाल वरिष्ठ पत्रकार आरएसएस काशीप्रांत कार्यवाह ने छात्रों को बताया कि यह विद्यालय सूर्य एवं चंद्रमा की भाती बिना भेद भाव किए सबको एक समान शिक्षा प्रदान कर रही है समाज में समरसता का केंद्र बिंदु है। अनुशासन, धैर्य, और आत्मविश्वास जैसे जीवन-बदलने वाले गुण भी विकसित करते हैं। यह उन्हें आलस्य से दूर रखता है और भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पूज्य संस्थापक जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ। वही कार्यक्रम में हाईस्कूल में अपर्णा शर्मा 87.2 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान एवं चारुल यादव 85.2 तथा काजल यादव 84.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में प्रिंसी मिश्र 84.8 प्रतिशत एवं आर्यन संतलाल पाल 82 प्रतिशत तथा 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सभी सभी छात्रों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ राहुल अवस्थी ने आए हुए अतिथि, अभिभावक, शिक्षको के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप प्रजापति ने किया।
