देवल संवाददाता, बूढ़नपुर, आज़मगढ़।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा बूढ़नपुर से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण प्राप्त बाक़ीदार राम कुमार पाठक निवासी ग्राम सरवनपुर द्वारा लंबे समय से ऋण अदायगी न किए जाने पर तहसील प्रशासन एवं बैंक द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार सुश्री वंदना वर्मा द्वारा राम कुमार पाठक की सरवनपुर स्थित भूमि पर लाल झंडी लगाकर कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अनुज कुमार मांगलिक, शाखा प्रबंधक बूढ़नपुर श्री अमन सिंह, शाखा प्रबंधक मदियापार श्री विकास त्रिपाठी, इंडियन बैंक सिखुरदीपुर शाखा प्रबंधक श्री अमर सिंह, अमीन श्री कृष्णा प्रताप सिंह, श्री रुद्र प्रताप सिंह, श्री रमाकांत पाठक एवं संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पहल पर क्षेत्र में लंबित आरसी वसूली को गति देने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार एवं विभिन्न बैंकों द्वारा संयुक्त वसूली अभियान सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बड़े बाक़ीदारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में धनघटा निवासी श्याम बिहारी यादव पुत्र राजबली यादव एवं बासदेव यादव पुत्र बजरंगी यादव, शेरवा निवासी रमेश वर्मा पुत्र शोभा वर्मा, भीलमपुर छपरा निवासी जसवंत सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह, ककरही निवासी विनीत सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह तथा बूढ़नपुर निवासी हनी पाण्डेय पुत्र शशिभूषण पाण्डेय को तीन दिन की अंतिम मोहलत देते हुए चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में ऋण अदायगी न करने पर उनकी भूमि पर लाल झंडी लगाकर कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।
