आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर नगर स्थित इस्लाम की चौक पर मजलिस ए बरसी जागीर हसन इब्ने मो मुस्लिम इब्ने हाशिम हुसैन, अनवरी बीबी का आयोजन किया गया जिसमें मजलिस का आगा़ज सोज़ख्वानी से समर रज़ा जै़दी ने किया पेशख़्वानी एहतेशाम जौनपुरी वा तनवीर जौनपुरी ने किया मजलिस को खिताब करने आये मौलाना सै जाफ़र रिज़वी छौलसी ने कहा महिलाओं के लिए बीबी फातिमा ज़हरा आदर्श है
बीबी फातिमा ज़हरा एक आदर्श बेटी, पत्नी और माँ होने के साथ-साथ उन्होंने समाज में भी अपना किरदार अदा कर दोनों जिम्मेदारी निभाया बीबी फातिमा ज़हरा ईमान सबसे बड़ी ताकत है।शिक्षा और समझ की अहमियत को जानती थीं एक महिला का शिक्षित और जागरूक होना पूरे समाज को बेहतर बनाता है
बीबी फ़ातिमा ज़हरा का पैगाम है कि महिला मजबूत, जागरूक, इज़्ज़तदार और रूहानी हो जो अपने परिवार और समाज दोनों को बेहतर बना सके बाद खत्म मजलिस अंजुमन हैदरी कोरापट्टी नौहा वा मातम किया
