देवल संवाददाता, इन्दारा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इंब्राहिमपट्टी नहर के पास गुरुवार की रात लगभग नौ बजे एक कार में सवार होकर बारात जाते समय नीलगाय कार के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर कार पलटने से एक युवक की मौत हो गई है। कार में सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।कोपागंज थाना अंतर्गत निवासी मुहम्मदपुर बाबूपुर राम प्रसाद 26 वर्षीय, प्रशांत 23 वर्षीय, इंदारा निवासी विकास गुप्ता गुरुवार की शाम अपने दोस्त कटवास से बारात भीमपुरा देवरिया गांव जा रहे थे कि इंब्राहिमपट्टी नहर पर अचानक सामने नीलगाय आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगो की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर लेकर गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते हुए रास्ते में राम प्रसाद दम तोड दिया। जब मौत की घटना स्वजन को हुई तो गांव में मातम छा गया। राम प्रसाद चार भाईयो में सबसे बड़ा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
