अहिल्याबाई होलकर का जीवन महिला सशक्तिकरण और आदर्श सामाजिक एकता का प्रतिबिम्ब - आरिफ खान
आमिर, देवल ब्यूरो ,जौनपुर - राजमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास की एक कुशल प्रशाशिका, न्यायप्रिय, विदुषी,आदर्श नारी के रूप में सुविख्यात है। उक्त बातें राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने राजसिंहासन को तपस्थली और अपने पूरे जीवन को समाज के उद्धार, व विकास में समर्पित कर दिया। आरिफ खान ने आगे कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने राज्य में क़ृषि, व्यापार शिक्षा, जलाशयों और मार्गो का व्यापक पैमाने पर निर्माण करके पूरे भारत में ख्याति प्राप्त किया, वे महिलाओ की शिक्षा की प्रेरक रही, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुखर होकर प्रतिरोध करने की उनकी इच्छा शक्ति ने अहिल्याबाई होलकर को पूरी दुनिया में लोकमाता के नाम से प्रसिद्ध प्राप्त हुई। कांग्रेस नेता आरिफ खान ने आगे कहा कि मंदिरों का निर्माण व जीर्णोद्धार, जलाशयों का निर्माण उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य था, काशी, मथुरा, उज्जैन आदि धार्मिक स्थलों का पुननिर्माण अहिल्याबाई होलकर की देन है, वे भगवान शिव की भक्त थीं, उनका आदर्श व न्यायप्रिय जीवन देश व दुनिया को प्रेरणा देता रहेगा। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर लाल प्रकाश पाल,एडवोकेट अश्विनी मौर्य ,अरविंद यादव ,सभासद शाहनवाज मंजूर ,डॉ दिवाकर मौर्य ,मोहम्मद ताहिर ,तौसीफ अहमद राजू ,हैदर अली ,मोहम्मद सोनू ,मोहम्मद आमिर ,समीर आदि उपस्थित रहे
