चाकू से हमला कर युवक को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय
फूलपुर, आजमगढ़। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 04.05.2026 को वादी द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि उसका पुत्र रुस्तम उर्फ धर्मेन्द्र गांव में मकान निर्माण कार्य देखने जा रहा था, तभी रास्ते में विपक्षीगण गंगू उर्फ पुष्पेन्द्र एवं सत्यम गौतम निवासीगण ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा गाली-गलौज की गयी। विरोध करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया, जिससे उसके पेट व बांह में गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-160/2026 धारा 109(1)/126(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है। दिनांक 06.05.2026 को उ0नि0 कमालुद्दीन मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्यम गौतम पुत्र रामशब्द निवासी ग्राम गोबरहा थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को कस्बा फूलपुर पोखरे के पास से समय करीब 21:04 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
