फूलपुर, आजमगढ़। दिनांक 12.05.2026 को वादिनी लालमती पत्नी राजेन्द्र चौहान निवासी रामपुर खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि जमीनी विवाद को लेकर उनके पड़ोसी दुर्गेश पुत्र बिन्देश्वरी द्वारा गाली-गलौज करते हुए उन्हें एवं उनके पति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान उनके पति के सिर में गंभीर चोट आयी तथा वादिनी को भी आंतरिक चोटें आयीं। आसपास के लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 167/2026 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस बनाम दुर्गेश पुत्र बिन्देश्वरी निवासी रामपुर खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र कुमार द्वारा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराहीयान द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दुर्गेश पुत्र बिन्देश्वरी निवासी रामपुर खुर्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ को उसके घर के बाहर ग्राम रामपुर खुर्द से दिनांक 13.05.2026 को समय करीब 01:34 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
