पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में गुरुवार को 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव देखने को मिला। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई। बुमराह आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट में भारतीय टीम की कमान संभाल चुके हैं। बुमराह मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले 10वें कैप्टन हैं।
जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हमने पिछला मैच देखा और हमें लगा कि शायद ठंड बढ़ने से विकेट बेहतर हो जाएगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले टेस्ट कप्तान बनूंगा। हमारे पास तीन मैच बचे हैं और हम उनका पूरा आनंद लेना चाहते हैं और शायद कुछ टीमों को चौंकाना भी चाहते हैं। सूर्या निजी कारणों से धर्मशाला में नहीं हैं। वहीं अल्लाह गजनफर भी आज का मैच नहीं खेले रहे हैं।"
