कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सम्यक सम्बुद्ध चैरिटेबल ट्रस्ट किछौछा के तत्वावधान में रविवार को कामता प्रसाद जनता इंटर कॉलेज, बसखारी में 'ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान' विषय पर डीआर अम्बेश की अध्यक्षता तथा धर्मशील के संचालन में कार्यक्रम हुआ।मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार के द्वारा समता मूलक समाज की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।वह महिला सशक्तिकरण के अग्रदूत थे।उन्होंने समाज में समानता,शिक्षा एवं सामाजिक न्याय की नींव को मजबूत किया।डीआर अम्बेश ने कहा कि महापुरुषों का योगदान केवल अतीत तक सीमित नहीं है, बल्कि वर्तमान समाज के निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।धर्मशील ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।अधिवक्ता रामलोचन ने कहा कि डॉ.अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर शांति,कांति यादव, बबिता, प्रेमचंद, सुरेश व अन्य मौजूद रहे।
