देवल संवाददाता, गाजीपुर। जिला आयुष समिति की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला गाजीपुर की अध्यक्षता में शाम 6:00 बजे, कलेक्ट्रेट सभागार राइफल क्लब, गाजीपुर में संपन्न हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने बैठक में प्रतिभाग किया अध्यक्ष महोदय जी द्वारा निर्देशित किया गया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों के भवन निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं अंशकालिक योग प्रशिक्षक आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेंटर पर रिक्त हुए पदों पर आबद्धिकरण हेतु विज्ञापन एवं महाविद्यालयों से संपर्क कर योग डिप्लोमा धारक बच्चों की जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला आयुष समिति के एस०एन०ए० खाते में बजट की मांग पत्र आगामी 2026-27 हेतु कर लिया जाए। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पूर्व में जनपद के समस्त विभागो को पत्र प्रेषित किया जाय जिससे योगाभ्यास कार्यक्रम हेतु भारत सरकार द्वारा जारी लिंक (https://habit.yoga/?ref=Uttar Pradesh) अथवा समर्पित टोल फ्री नम्बर (18003157008) के माध्यम से पंजीकरण करते हुए अधिक से अधिक जनमानस को प्रतिभाग हेतु प्रेरित किया जाए जिससे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों को सलतापूर्वक कराया जा सके। बैठक के अन्त में अन्य कोई प्रस्ताव न होने के कारण जिलाधिकाकारी ने बैठक समाप्त करने की घोषणा की साथ ही क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी गाजीपुर डा० द्विग्विजय नाथ ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी गण एवं कर्मचारी गण को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्त करें योग्य प्रशिक्षक- जिलाधिकारी
मई 10, 2026
0
Tags
