देवल संवाददाता, मऊ।जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित छात्र-छात्राओं को आज जिलाधिकारी आनन्द वर्द्धन द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। आज दिनांक 20.05.2026 को कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यार्थियों के वैज्ञानिक नवाचार एवं रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
चयनित छात्र एवं मॉडल विवरण
अंश — Smart City मॉडल — सी.एस. माउरबोझ
रशिका चौधरी — Environmental Pollution Save Earth मॉडल — सी.एस. मुकुंदपुर आदित्य चौहान — Disaster Management मॉडल — यू.पी.एस. देवरिया
मुग्धा मंजरी — Automatic Street Light मॉडल — यू.पी.एस. सुरहुरपुर
प्रियांशु — Smart Robot मॉडल — सी.एस. सुल्तानीपुर रहे। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्पेस सेंटर श्रीहरिकोटा का भ्रमण भी कराया गया था।कार्यक्रम के दौरान चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय,डी सी आलोक सिंह,दूर्गा यादव,मंजू चौरसिया सहित चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,शिक्षक,अभिभावक एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
