आज़मगढ़ । रंगमंच, कला,साहित्य के संवर्धन हेतु गतिशील संस्था सूत्रधार संस्थान आज़मगढ़ द्वारा विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी 25 मई 2026 से 20 जून 2026 तक 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का शुभारंभ नगर के रैदोपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी मे आनंदमार्ग विद्यालय के "भरतमुनी सभागार " मे जिला संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी श्री विवेक सिंह, अध्यक्ष जर्नलिस्ट क्लब श्री आशुतोष द्विवेदी, श्री राहुल राही जी, श्री विनोद सिंह वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो आज एवं अध्यक्ष सूत्रधार संस्थान डॉo सी के त्यागी के द्वारा माता सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
जिला संस्कृति अधिकारी महोदय का स्वागत पुष्पगुच्छ बुके देकर सूत्रधार संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर सी के त्यागी के द्वारा पुष्प गुच्छ बुके देकर किया गया।
जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष द्विवेदी जी का स्वागत श्री राहुल राही जी द्वारा किया गया ।
सचिव सूत्रधार श्री अभिषेक पंडित ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
जिला संस्कृति पर्यटन अधिकारी ने अपने संबोधन में 25 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की बात कही योग्य प्रशिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान से 25 दिवसीय कार्यशाला में होने वाले जीवन पर्यन्त बदलाव महत्वपूर्ण योगदान बताया।
श्री आशुतोष द्विवेदी ने 25 दिवसीय कार्यशाला की उपयोगिता बताई और कहा कि वह विगत कई वर्षों से इस आयोजन को देखते आए हैं 25 दिवशीय कार्यशाला के बाद बच्चों ने क्या कुछ सीख वह आखरी दिन नाटक प्रस्तुति से मंच पर दिखेगा निश्चित रूप से बच्चों के लिए यह व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।
सूत्रधार संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर सी के त्यागी ने कार्यशाला के बाबत बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुधार संस्थान 6 से 16 साल तक के बच्चों के लिए 25 दिवशी कार्यशाला का आयोजन कर रहा है इस कार्यशाला में बच्चों को तमाम गतिविधियों सिखाई जाएंगी जैसे स्टोरी टेलिंग मेंटल एक्सरसाइज फिजिकल एक्टिविटीज आर्ट क्राफ्ट।
इस कार्यशाला की संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित ने कार्यशाला मे होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए बताया कि, इस कार्यशाला का उद्देश्य गर्मी की छुट्टीयों मे बच्चों के आतंरिक व्यक्तित्व और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। इस कार्यशला मे प्रतिभागी बच्चों को योगा, मेडिटेंशन, क्राफ्ट, बॉडी मूमेंट, वॉइस एंड स्पीच, के साथ कई प्रकाश के मानसिक अभ्यास कराया जाएगा। कार्यशला के अंत मे एक नाट्य प्रस्तुति भी मंचित किया जाएगा, जिसमे प्रतिभागी बच्चे अपनी अभिनय गायन और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो की इस कार्यशाला मे 6 वर्ष से 16 वर्ष तक की उम्र के बच्चे प्रतिभाग कर सकते है ।
प्रमुख रूप से उपस्थित रही डॉo सी के त्यागी अध्यक्ष सूत्रधार संस्थान श्री अभिषेक पंडित सचिव सूत्रधार संस्थान, तरुण राय अंगद कश्यप, सूरज नाथ यादव, नेहा ऋद्धि मित्रा, सत्यम कुमार, अभिनय, राहुल यादव, विवेक, नीरज, हर्ष आदि।
