घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद, मुकदमे में 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी
निजामाबाद, आजमगढ़। दिनांक 22.05.2026 को शाम करीब 08:00 बजे वादी/पीड़ित छोटेलाल विश्वकर्मा पुत्र रामप्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम फत्तनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ अपनी फास्ट फूड की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान अभियुक्त प्रवीण कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी फत्तनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, जो शराब के नशे में था, बिना किसी बात के वादी पर चाकू से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया, जिससे वादी के सिर पर गंभीर चोट आयी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव किये जाने पर अभियुक्त गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना निजामाबाद पर दिनांक 24.05.2026 को मु0अ0सं0 133/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा को सुपुर्द की गयी।
विवेचना के क्रम में दिनांक 25.05.2026 को उ0नि0 चित्रांशु मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर सहदुल्लापुर ईंट भट्ठा के पास से अभियुक्त प्रवीण कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी फत्तनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तथा घटना में प्रयुक्त चाकू फेंक दिया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। बरामद चाकू के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
