आमिर, देवल ब्यूरो ,चंदवक ।जौनपुर क्षेत्र में गोमती नदी में डूबकर दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवारों को त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर रविवार को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे गए।
चेक वितरण कार्यक्रम में एसडीएम केराकत शैलेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की मौजूदगी में पूर्व भाजपा विधायक दिनेश चौधरी ने पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
इस मौके पर पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि शासन और प्रशासन दुख की इस घड़ी में पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आपदा या दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें कठिन परिस्थितियों में कुछ सहारा मिल सके।
अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव प्रशासनिक सहायता का भरोसा भी दिलाया। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता मिलना प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार मोहम्मद हुसैन, लेखपाल चंद्रमोहन यादव, भाजपा नेता आशीष सिंह, मोनाल सिंह, ग्राम प्रधान सियाराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
