देवल संवाददाता,मऊ। वर्ल्ड हाईपरटेंशन डे पर प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने बताया कि दुनिया में इस समय 1.2 मिलियन लोग उच्च रक्तचाप से प्रभावित हैं। 18 से 85 वर्ष की आयु के लोगों में इसका समान रुप से इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। साइलेंट किलर के रुप में प्रसिद्व इस बीमारी के कारण हार्ट अटैक,स्ट्रोक एवं हार्ट फेल होने की समस्या हो सकती है। भयावह रुप ले रहे इस रोग से बचाव के लिए अपने रक्तचाप को सटीक तरह से नापें,उसे नियंत्रित करें और लंबा जीवन जियें। इस थीम के साथ कार्य किया जा रहा है। यह बातें डॉ सिंह ने रविवार को शारदा नारायण हास्पिटल द्वारा आयोजित जन जागरुकता पदयात्रा के उपरांत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा। डायरेक्टर डॉ एकिका सिंह ने बताया कि हमारे के सभी आईवीएफ केंद्रों पर एक माह तक निःशुल्क उच्च रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन कर एक लाख लोगों की जांच करने का लक्ष्य बनाया गया है। मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह ने हाईपरटेंशन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं निदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 196 लोगों की जांचकर उन्हें दवाएं प्रदान की गई।
