कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।माह के अन्तिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 134 वीं मन की बात कार्यक्रम को जनपद के सभी 23 मण्डलों के बूथों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के जनपद में प्रथम आगमन पर जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय एवम् पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने स्वागत की तैयारी बैठक कर योजना रचना को अन्तिम रूप दिया।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने टांडा विधान सभा क्षेत्र के सद्दरपुर मण्डल बूथ संख्या 14 सलेमपुर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के प्रति खुशी व्यक्त किया। कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में हमारे देश के लोग देशहित में, समाज हित में ऐसी अद्भुत चीजें कर रहे हैं।उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत एथलेटिक्स में देश की उपलब्धियों से किया। झारखण्ड के राँची में नैशनल सीनियर कॉम्पटिशन में 800 एथलीटों ने देश भर से आकर हिस्सा लिया।गुरविंदर सिंह, विशाल टीके, तेजस्वीन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार के अलग अलग कैटेगरी में रिकॉर्ड बनाए जाने पर पर बधाई दिया। उन्होंने गोवा के अवकाश प्राप्त अध्यापक बालकृष्ण अइया के पानी की समस्या की समाधान के लिए पाइप लाइन बिछाने में निभाये महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना किया। कहा कि भारतीयों में खगोल विज्ञान को लेकर हमेशा विशेष आकर्षण रहा है। दिशा ज्ञान हो,पंचांग हो या हमारे पर्व - त्योहार इन सबका सम्बन्ध आकाश और तारों से रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जनपद 23 मण्डलों में 1522 बूथों पर 14 हजार 367 लोगों ने सुना।
मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, अनीता कमल, संजू देवी, विद्यावती राजभर, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, दीपक तिवारी,पंकज वर्मा, बजरंगी पाठक, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र आदि ने सुना।
