देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थित रियो वर्ल्ड एकेडमी की छात्रा अदिति सिंह ने 95.40% अंक हासिल कर ह्यूमैनिटीज वर्ग में विद्यालय में ही नहीं बल्कि पूरे तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ह्यूमैनिटीज के ही आदित्य गौड़ ने 91% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में अमन मौर्या, अनुष्का शर्मा, भूमि सिंह, विनीता, गार्गी सिंह, लक्की, प्रियंका प्रजापति, ईशा भूषण, कृतिका राय समेत अन्य सभी बच्चों को उनकी इस बेहतरीन उपलब्धि पर बधाई देने हेतु व सम्मानित करने हेतु विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों के माता पिता ने भी उपस्थित होकर इस समारोह की गरिमा बढ़ाई। विद्यालय के चेयरमैन श्री पंचदेव सिंह, डायरेक्टर श्री संतोष सिंह, प्रधानाचार्या डॉ अपर्णा सिंह, एच एम श्रीमती पूजा मिश्रा, तथा सभी पीजीटी शिक्षकों ने बच्चों को सम्मानित कर उन्हें मिठाई खिलाई तथा भविष्य की उज्जवल शुभकामनाएं दीं।
