दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर किया गया था उग्र प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई
आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवरोध उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेहनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। सड़क जाम कर आमजन के आवागमन को बाधित करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 25.04.2026 को खरिहानी-सिंहपुर रोड पर ग्राम सेर्रा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के उपरांत आक्रोशित भीड़ द्वारा शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया गया तथा लाठी-डंडों के साथ नाजायज मुआवजे की मांग करते हुए आवागमन बाधित किया गया। पुलिस द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु भीड़ नहीं मानी। स्थिति को नियंत्रित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया तथा मौके की वीडियोग्राफी कराकर जाम लगाने वालों की पहचान की गई। इस संबंध में थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0 135/26 धारा 285/126(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
विवेचना के क्रम में दिनांक 30.04.2026 को उ0नि0 इन्द्रजीत पटेल मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. किशन चौहान पुत्र चन्द्रमणि चौहान, 2. सत्यम चौहान पुत्र त्रिलोकी चौहान, 3. सूरत चौहान पुत्र शोभनाथ निवासीगण ग्राम सेर्रा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 17:00 बजे गिरफ्तार किया गया।
