देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंच कर नवागत जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से शिष्टाचार भेंट कर डीएम को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने विश्वास जताया कि डीएम के नेतृत्व में सोनभद्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
जिलाध्यक्ष ने डीएम से मुलाकात के दौरान जनपद की आधारभूत सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। स्थानीय समस्याओं को रखते हुए उनके समाधान के लिए प्रशासन से सक्रिय पहल की अपेक्षा जताई। जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी, प्रभावी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसहभागिता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से निरंतर संवाद बनाए रखने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से साझा करने का आग्रह किया, ताकि प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान किया जा सके। मौके पर जिला महामंत्री केके दुबे, जिला मंत्री विनय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
.jpg)