देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। समर्पित एनजीओ द्वारा जनसेवा अभियान के तहत सोनपंप के समीप स्थित ग्राम में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुशील
कुमार (सेवानिवृत्त जेडी सीबीसीआईडी) एवं डॉ. जीसी यादव (बीएएमएस) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि नेतृत्व अमन सिंह व सृष्टि ने किया।
अभियान के दौरान एनजीओ की टीम ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। टीम ने सभी मुद्दों को संज्ञान में लेते हुए उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। एनजीओ पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है। इसके लिए संस्था ने शिक्षाविदों व प्राध्यापकों से भी सहयोग व मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में सुशील कुमार, डॉ. जीसी यादव एवं अभिषेक चौधरी उपस्थित रहे। संस्था ने भरोसा दिलाया कि चिन्हित समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
.jpg)