देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मंगलवार को सलाई बनवा स्थित एसीसी सीमेंट ग्रेडिंग यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए और टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सड़कों के किनारे लगे विद्युत खंभों को प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत विभाग
शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए, जिससे कार्य में कोई बाधा न आए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर के आसपास व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने पर भी जोर दिया और इसे पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक बताया। साथ ही ग्रेडिंग यूनिट परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से संबंधित लंबित कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
.jpeg)